Thursday, 23 July 2020

7160 Anganwadi Worker Recruitment In Gujarat : Coming Soon

7160 Anganwadi Worker Recruitment In Gujarat : देश में पहली बार गुजरात में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन भर्ती की शुुरुआत की गई है। इस प्रकार का पोर्टल आरंभ करने वाला गुजरात देश में एक मात्र राज्य है।
राज्य की महिला व बाल विकास विभाग की आयुक्त व सचिव मनीषा चंद्रा ने बताया कि राज्य के जिला व महानगरों में 3155 आंंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 4005 तेडाघर महिलाएं सहित कुल 7160 पदों के लिए आगामी छह महीने में भर्ती होनी है। यह भर्ती ऑनलाइन पोर्टल के मार्फत होगी। वर्तमान में राज्य में 53029 आंगनबाड़ी कार्यरत है। इनमें 51229 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 51229 तेडाघर महिलाएं काम कर रही हैं। इसके अलावा मिनी आंगनबाडिय़ों में 1800 कार्यकर्ता कार्यरत हैं।



आईसीडीएस के निदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि कुल 1 लाख चार हजार मानद सेवकों के पदों में से 97098 पद भरे हुए हैं। अगले छह महीने में ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के मार्फत सभी जिलों में विज्ञापन की घोषणा के 45 दिनों के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मेहसाणा जिले का चयन किया गया है। इसके तहत 111 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 131 तेडाघर महिलाओं की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई।

0 Comments:

Post a Comment